उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

UP: शराब पिलाकर बनाएं अप्राकृतिक यौन संबंध…जेंडर चेंज करने में भी हुआ असहनीय दर्द, पुलिस को बताते हुए रो पड़ी ट्रांसजेंडर

कानपुर। इस चौंकाने वाले अनोखे मामले में ट्रांसजेंडर ने पुलिस को बताया कि वैभव शुक्ला से उसका तीन वर्ष से रिलेश्नशिप था। उसे उससे धोखा देकर लाखों रुपये ठगे थे। बताया कि उसने प्यार के खातिर सब कुछ कुर्बान कर दिया था। पुलिस को बताया कि उसने वैभव को रेस्टोरेंट खोलने कार खरीदने के लिए भी रुपये दिए थे।

इसके बाद भी अक्सर वैभव उससे अपनी बेवजह की जरूरतें बताकर रुपये ले जाता था। जब भी वह मिलता तो पहले बीयर पीने को मजबूर करता था, बाद में शराब पिलाने लगा था। मिलने के बाद अक्सर वह कहता था कि अगर तुम लड़की होते तो मैं तुमसे शादी कर लेता।

मैंने सोचा कि वैभव वास्तव में मुझसे प्यार करता है, कुछ करीबियों से राय ली तो उन्होंने जेंडर चेंज कराने की सलाह दी। उसने पुलिस को बताया कि जब वैभव को ये जानकारी दी तो उसने कहा कि वह अगर जेंडर चेंज करा लेगा तो वह उससे शादी कर लेगा। शादी का झांसा देकर उसने कई बार उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

पुलिस के सामने अपने बयानों में ट्रांसजेंडर ने बताया कि जब उसने चेहरे की सर्जरी कराई तो उसे असहनीय दर्द हुआ। लेकिन वह अपने प्यार वैभव को पाने के लिए सब कुछ करने को तैयार थी। पुलिस को बयान दिया कि लगभग एक करोड़ रुपये खर्च कर उसने खुद को क्या से क्या बना लिया।

इसके बाद वैभव ने उसे स्वरूप नगर बुलाया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। इस बार वह कुछ उखड़ा उखड़ा था। अब तक वह कुछ समझ न पाई थी। देर शाम रेस्टोरेंट में बैठकर वे बातें कर रहे थे इसी दौरान वैभव ने उससे कहा कि वह बच्चे पैदा नहीं कर सकती इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकता।

पहले मजाक समझी, स्थित साफ हुई तो सुन्न हो गया शरीर

प्रेसवार्ता के दौरान ट्रांसजेंडर पुलिस को अपनी बात बयां करते हुए रो पड़ी। बताया कि पहले तो वह मजाक समझी लेकिन जब असलियत सामने आई तो बस पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पूरा शरीर मानो सुन्न जैसे पड़ गया हो। सबसे ज्यादा परेशानी तब हुई जब इस दौरान वैभव उसे संभालने को भी तैयार नहीं हुआ। वह पूरी तरह से टूट चुकी थी, किसी तरह खुद को इकट्ठा किया और एक बार फिर इंदौर की तरफ का रुख किया।

कानपुर इंदौर के चक्कर लगाए लेकिन नहीं मिली सजा 

कई बार कानपुर और इंदौर के थानों में चक्कर लगाए। इंदौर में केस तो दर्ज हुआ लेकिन वैभव को उसके किए की सजा नहीं मिल रही थी। पूरी पूरी रात जागते कट जाती थी। आखिर सोचा कि अपना बदला खुद ही लिया जाए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button