उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP IAS Transfer: यूपी में कई आईएएस अफसरों के हुए तबादले, नेहा शर्मा को मिली गोंडा की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज शनिवार को एक बार फिर आधा दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें गोंडा समेत कई जिले के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें गोंडा, फिरोजाबाद और अमरोहा के जिलाधिकारी के नाम भी शामिल हैं जिन्हें को बदला गया है।

जारी लिस्ट के मुताबिक अब उज्जवल कुमार को डीएम फिरोजाबाद व नेहा शर्मा को डीएम गोंडा एवं गिरिजेश त्यागी को डीएम अमरोहा, अरविंद कुमार सिंह को डीएम बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं कानपुर की डीएम विशाख जी को केडीए के वीसी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं, फिरोजाबाद के डीएम रवि कोरंजन को हटाए गया है। गौरतलब है कि निकाय चुनाव संपन्न हो के बाद से योगी सरकार अब तक कई आईएएस अफसरों के तबादले कर चुकी है। यह सिससिला 24 लोकसभा चुनाव तक जारी रहने की संभावना है।

आईएएस ट्रांसफर लिस्ट

  1. फ़िरोज़ाबाद के DM रवि रंजन (IAS 2014) हटाये गये
  2. उज्ज्वल कुमार (IAS 2012) DM गोंडा बने फ़िरोज़ाबाद के नये DM
  3. नेहा शर्मा (IAS 2010) निदेशक नगरीय निकाय को DM गोंडा बनाया गया
  4. राजेश कुमार त्यागी (IAS 2012) सचिव रेरा को DM अमरोहा बनाया गया
  5. कानपुर DM विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार
  6. कानपुर विकास प्राधिकरण के VC अरविंद कुमार सिंह (IAS 2015) को DM बलरामपुर बनाया गया
  7. DM अमरोहा बाल कृष्ण त्रिपाठी (IAS 2008) विशेष सचिव APC शाखा भेजे गये
  8. DM बलरामपुर डॉ महेंद्र कुमार (IAS 2014) केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिये अवमुक्त होंगे
  9. डॉ लोकेश एम. IAS 2005 मंडलायुक्त कानपुर नगर को श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
  10. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (IAS 2012) अपर आयुक्त झाँसी से अपर निदेशक चिकत्सा शिक्षा बनाये गये
  11. रवि रंजन (IAS 2014) DM फ़िरोज़ाबाद को विशेष सचिव कृषि के साथ MD UP एग्रो का प्रभा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button