उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
UP Weather Today: लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार, गोरखपुर में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी जिलों में आज और कल छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि गोरखपुर और आसपास के पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन भी हो सकता है



