उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
UP Weather Today: लखनऊ में बारिश से राहत, 30+ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। खासतौर पर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।



