बड़ी खबरविदेश

पीएम मोदी की यात्रा से पहले भारत आएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत के अपने समकक्ष से मुलाकात करने के लिए अगले सप्ताह नयी दिल्ली जाएंगे। पेंटागन ने यह घोषणा की है। यह यात्रा अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजकीय यात्रा से पहले हो रही है।

पेंटागन ने बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री की अगले सप्ताह जापान, सिंगापुर, भारत और फ्रांस की यात्रा की घोषणा की। उसने कहा कि ऑस्टिन अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा भागीदारी को मजबूत करने की कवायद के तौर पर नयी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

पेंटागन ने कहा, ‘‘यह यात्रा नए रक्षा नवाचार और औद्योगिक सहयोग की शुरुआत तथा अमेरिकी और भारतीय सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग का विस्तार करने के लिए चल रहे प्रयासों में तेजी लाने का अवसर प्रदान करती है।’’ ऑस्टिन हिंद-प्रशांत क्षेत्र की अपनी सातवीं आधिकारिक यात्रा के तौर पर जापान से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे।

तोक्यो में उनकी योजना जापान के रक्षा मंत्री यासुकासु हमादा और अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा जापान में तैनात अमेरिकी सैनिकों से भी मुलाकात करने की है। वहां से ऑस्टिन सिंगापुर जाएंगे जहां वह सामरिक अध्ययन के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थान (आईआईएसएस) के 20वें ‘शंगरी-ला संवाद’ को संबोधित करेंगे। सिंगापुर के बाद ऑस्टिन नयी दिल्ली जाएंगे और फिर फ्रांस जाकर डी-डे (नॉरमैण्डी पर हमले के 79वें वर्ष) पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button