उत्तर प्रदेशपीलीभीतबड़ी खबर

वरुण गांधी का अपनी सरकार पर वार, बोले- 5 साल बाद अग्निवीर के युवा गांव में बेरोजगार घूमेंगे

पीलीभीत: सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को पीलीभीत पहुंचे. इस दौरान सीमा खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद ग्राम सिमरिया, महाराजपुर, रुद्रपुर, जटपुरा, उदय्यापुर, लाह, गजरौला, बिलहारी, दुधिया खुर्द, धर्मापुर, नौगवा आदि गांवों में जनसंवाद किया. सांसद ने कहा कि पिछले 5 साल से कोशिश है कि जो देश के बुनियादी मुद्दे हैं, उन पर हम संघर्ष करें. लेकिन, चिंतित इस बात से हूं कि मौजूदा अवसरों की खाई बढ़ती जा रही है.

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि करोड़ों लोग संघर्ष करते हैं. इस उम्मीद के साथ कि आने वाली पीढ़ी को संघर्ष न करना पड़े. लोग इमारत को मजबूत करने के लिए अपने पारिवारिक मान-सम्मान को सशक्त करने के लिए हाथ-पैर मारते हैं. समस्याएं तब आती हैं, जब एक व्यक्ति को रास्ता पूरी तरह खाली मिलता है. वहीं, दूसरे व्यक्ति को रास्ता ही नहीं दिया जाता. यह कैसा देश बनता जा रहा है.

सांसद ने कहा कि राजनीति का एक मुख्य बिंदु होता है कि यदि बुनियादी समस्याओं के ऊपर प्रकाश न डाला जाए तो समस्या का समाधान कभी नहीं हो सकता. आखिर ऐसा क्यों है? आज बड़ी सरकारी योजनाओं के तहत सारा नया रोजगार संविदा पर है. आपके गांव में कई संविदाकर्मी आशा बहू, शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी होंगे, जो सभी बहुत दुखी हैं. उनका मानदेय पिछले 8-10 साल से बढ़ा नहीं है. उनका न स्थायीकरण हुआ और न ही पेंशन, न इंश्योरेंस है न कोई अन्य लाभ है. मैं संविदा के रोजगार के खिलाफ नहीं हूं. मेरा कहना है कि महंगाई के आधार पर इनका भी मानदेय बढ़ाया जाए. इंश्योरेंस का लाभ दिया जाए. स्थायीकरण किया जाये, ताकि उनको भी लगे कि अब उनकी भी वैल्यू हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button