बड़ी खबरसंतकबीरनगर

पहली बोर्ड की बैठक में विकास के लिए उत्साहित रहे वार्ड सदस्य

  • सभासदों ने वार्ड के विकास के लिए दिया प्रस्ताव

मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत में इस बार सत्ता परिवर्तन के बाद समाजवादी पार्टी ने नगर की सरकार लक्ष्मी निषाद की अगुवाई में बनाई है। बीते दिनों शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासद वार्डो के विकास के लिए उत्साहित रहे। मेंहदावल नगर पंचायत के सभागार में आयोजित बोर्ड की पहली बैठक में मंगलवार को सड़क, निर्माण, लाइट, नाला सफाई समेत दर्जनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। बैठक में सभी 20 सभासदों के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।

मंगलवार को मेंहदावल नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक हुई, जिसमें 20 करोड़ का प्रस्ताव पर सहमति बनी। सभी 20 सभासदों ने जो प्रस्ताव दिए उसको स्वीकृत किया गया। कांटी मोहल्ले के सभासद शक्ति मणि त्रिपाठी ने सड़क का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा मोहल्ले में बरसात के समय लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिससे सड़क बनना अत्यंत आवश्यक है।

वही कुसफर वार्ड के सभासद समीर आलम ने अपात्रों को आवास को लेकर आवाज उठाई। और आवास के नाम पर धन उगाही पर विधायक से शिकायत की जिसपर विधायक ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। कस्बे में खराब स्ट्रीट लाइट की जगह नई लगवाने, नालों की सफाई, बोर्ड ने सभी 20 सभासदों की ओर से दिए गए विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद ने कहा कि सभी वार्डों का बराबर विकास कराया जाएगा। सभी सभासदों को उचित सम्मान मिलेगा।

क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए वह हर समय तैयार रहेंगे। किसी भी तरह की रुकावट नगर के विकास में नही आने दी जाएगी। इस दौरान ईओ संदीप कुमार सरोज, विधायक अनिल त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद, पुष्पा, अंजना देवी, विश्वराज सिंह, मंजीत, संतोष, श्रीमती शाहजहां, सोमनाथ, आशीष सिंह, शक्ति मणि, संदीप त्रिपाठी आदि सभी वार्डो के सभासद मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button