उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से: सपाई काले कपड़े पहनकर करेंगे विरोध, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था पर घेरेंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र थोड़ी देर में शुरू होने वाला है. विपक्ष भारतीय जनता पार्टी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमलावर हो सकता है. सपाई काले कपड़े पहनकर सरकार का विरोध करेंगे. वहीं, सत्र को लेकर एक ओर जहां बीजेपी ने रणनीति तय की तो वहीं सपाइयों ने विरोध करने के लिए अहम तैयारी की.

बता दें कि इस बजट का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा लोकसभा चुनाव से पहले लगने वाली आचार संहिता को देखते हुए अनुपूरक बजट का होगा. इसमें सरकार अनेक ऐसे प्रस्ताव लाएगी जो कि लोक लुभावन होंगे. जिस पार्टी को लोकसभा चुनाव में मदद मिल सकेगी दूसरी ओर विपक्ष उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के सवाल और ऐसे ही अन्य मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा. दूसरी और पहले दिन कुछ खास कार्रवाई नहीं होगी शोक प्रस्ताव रखे जाएंगे, उसके बाद सदन को स्थगित किया जाएगा.

विधानसभा में पहले दिन लखनऊ पूर्वी सीट से भाजपा के विधायक रहे आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करके कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी. 29 नवंबर को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अनुपूरक बजट पेश करेंगे. सरकार करीब 6 अध्यादेश विधेयक के रूप में भी पेश करेगी . दूसरी ओर विपक्ष पहले दिन से ही हमलावर होने का प्रयास करेगा माना जा रहा है कि एक बार फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरना प्रदर्शन करके सदन को बाधित करने का प्रयास करेंगे और अपनी मांगे उठाएंगे. वहीं, सपाइयों ने इस संबंध में बैठककर रणनीति तय की कि काले कपड़े पहनकर सरकार का विरोध किया जाएगा.

सदन के भीतर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे विधायक

सदन के संचालन को लेकर नई व्यवस्था को देखते हुए इस बार विधायकों के लिए कई तरह के प्रबंध भी होंगे. सदन के भीतर मोबाइल ले जाने, वेल में आने और प्ले कार्ड शो करने को लेकर भी कड़े प्रावधान तय किए गए हैं. इसके अतिरिक्त महिला विधायकों को अतिरिक्त बोलने का समय मिल सकता है. इस संबंध में सर्व दलीय बैठक में मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विपक्ष की मदद मांगी है. दूसरी और विपक्ष ने भी सरकार से अपील की है कि उनको सदन में पर्याप्त संरक्षण मिले और अपनी बात उठाने का मौका भी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के साथ बैठककर सत्र को लेकर रणनीति तय की.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button