देशबड़ी खबर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एनकाउंटर में 5 आतंकी ढेर

कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जहां कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को एक ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। यह सभी आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे। ADGP कश्मीर विजय कुमार का कहना है कि कुपवाड़ा मुठभेड़ में 5 विदेशी आतंकवादी मारे गए। सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के बाद पुलिस और सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के जुमागुंड क्षेत्र में शुक्रवार तड़के तलाश अभियान शुुरू किया। उन्होंने कहा, “जैसे ही सेना और पुलिस का संयुक्त दल विशेष स्थान पर पहुंचा, तो आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।”

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है। आगे के विवरण का इंतजार है। पुलिस ने ट्वीट किया, “कुपवाड़ा जिले में एलओसी के जुमागुंड इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त दलों तथा आतंवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। आगे के विवरण का इंतजार है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button