उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमथुरा

पीएम मोदी का मथुरा दौरा आज, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के करेंगे दर्शन, मीराबाई पर डाक टिकट व स्मारक सिक्का जारी करेंगे

मथुराः पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज मथुरा आ रहे हैं. वह यहां करीब तीन घंटे तक रहेंगे. इस दौरान वह ब्रजरज उत्सव में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद हेमा मालिनी समेत कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के भी दर्शन कर सकते हैं. पहली बार ऐसा होगा कि कोई पीएम श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेगा. पीएम मोदी की अगवानी सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे.

पीएम मोदी इसी पंडाल में लोगों को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. मथुरा नगरी को दुल्हन सा सजाया गया है. आयोजन स्थल को बेहद भव्य बनाया गया है. श्रीकृष्ण राधा के अलावा मीराबाई की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र हैं. कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर का हेलीकॉप्टर करीब 3:40 बजे मथुरा आर्मी एरिया ग्राउंड पर लैंड करेंगा. इसके बाद पीएम का काफिला श्रीकृष्ण जन्मभूमि दर्शन के लिए पहुंचेगा. यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद पीएम मोदी का काफिला धोली प्याऊ रेलवे ग्राउंड पर ब्रज रज उत्सव पहुंचेगा. यहां मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव पर आयोजित ब्रज रज उत्सव में पीएम मोदी भाग लेंगे. इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे. इस दौरान सांसद हेमा मालिनी भी मीराबाई पर आधारित प्रस्तुति देंगी.

डाक टिकट और स्मारक सिक्का करेंगे जारी

इसके बाद पीएम मोदी मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपए का स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे. इसके बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. वहीं, पीएम के आगमन के मद्देनजर एसपीजी ने डेरा डाल दिया है. पीएम की सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगाह रखी जा रही है. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी चौथी बार मथुरा आ रहे हैं. पहली बार ऐसा होगा कि वह पीएम के रूप में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button