अन्यउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ कमिशनरेट में पीएसी सिपाही प्रहलाद पर उसकी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ कमिशनरेट में पीएसी में तैनात सिपाही पर उसकी पत्नी के गंभीर आरोप लगाए है मगर प्रहलाद पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं करी गयी है माना ये जा रहा है कि अधिकारी की मेहरबानी की वजह से उसके ऊपर किसी तरह की कार्यवाही नहीं की जा रही। उसकी पत्नी का आरोप है की उसका पति तीन बार उसका गर्भपात करा चुका है, प्रह्लाद ने अपनी पत्नी को २०२१ में घर से निकाल दिया था जिसके बाद उसने कोर्ट में गुजरा भत्ते के लिए आवेदन भी किया था। पीड़ित महिला ने बताया की जब उसका गर्भपात कराया गया उसके बाद १ महीने के भीतर जबरदस्ती उसका रेप प्रह्लाद के द्वारा करा गया। वर्तमान समय मे चर्चित व्यक्ति के गनर पद पर सिपाही प्रह्लाद तैनात है।

पीड़ित महिला 4 जून को तीन महिला अधिवक्ता को लेकर गई थी सरोजनीनगर थाने मगर पुलिस वालो ने उनकी एक ना सुनी और शाम सूरज डूबने के बाद देर रात 9:30 तक महिला अधिवक्ताओं सहित पीड़िता को थाने में बैठाए रखा। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि कोर्ट जाते समय आरोपी सिपाही महिला को धमकिया देता है।

पीड़ित महिला का कहना आरोपी सिपाही शक्की स्वभाव का है, वह हर व्यक्ति से महिला को अवैध सम्बन्ध बताकर जोड़ देता है, महिला ने बताया जब आरोपी सिपाही ने जबरन शारिरिक सम्बन्ध बनाने की कोशिश की थी, तो न मानने पर महिला का पैर भी तोड़ा था। आरोपी सिपाही शारीरिक सम्बंध बंनाने के लिए हदें पार कर देता है, शारिरिक सबन्ध बनाने से मना करने पर चाकू लेकर गुप्तांग में घुसाने की बात कहता है। महिला का आरोप 2021 के बाद से लगातार धमका रहा है सिपाही प्रहलाद, सिपाही के कई महिलाओं से अवैध सम्बन्ध है वहीं इस मामले में आरोपी प्रहलाद का कहना है कि महिला का चरित्र ठीक नहीं, मुझ पर लगाये आरोप बेबुनियाद है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button