सदियों से सफ़ेद संगमरमर का चमकता ‘पालिताना मंदिर’

सफ़ेद संगमरमर से बने खूबसूरत मंदिरों की नक़्क़ाशी व मूर्तिकला को देखने विश्वभर के लोग गुजरात के भावनगर के प्रसिद्ध पालिताना मंदिर (Palitana Temples ) आते है| जैनियों के सबसे पवित्र तीर्थ स्थान के रूप में पालिताना मंदिर (Palitana Temples ) शत्रुंजय पहाड़ियों की चोटी पर स्थित है और यहाँ 3000 से अधिक मंदिरों के दर्शन आप एक साथ कर सकते है| संगमरमर का बना पहाड़ी की चोटी पर मुख्य मंदिर 1 तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषिदेवा) को समर्पित है| पहाड़ी के शीर्ष पर बने यह मंदिर 900 साल पुराने है | जैनियों की अलग-अलग पीढ़ियों के द्वारा इनका निर्माण किया गया है| बनाये गये हैं| यहाँ प्रमुख मंदिरों में कुमारपाल, विमलशाह और सम्प्रीति राजा के मंदिर शामिल हैं|
मान्यता है कि हर जैनी की मनोकामना होती है कि वह जीवन में कम से कम एक बार पहाड़ी चढ़कर मंदिर तक जरूर जाये| जैनी यह भी मानते हैं कि कई लोगां ने इस पहाड़ी से ही मोक्ष प्राप्त किया है| भारत के गुजरात राज्य के भावनगर ज़िले में स्थित जैन धर्म का यह विशाल तीर्थस्थान (Palitana Temples ) भावनगर शहर से 50 कि.मी दक्षिण-पश्चिम दिशा में है और यह दुनिया का एकमात्र शाकाहारी शहर भी हैं|