अन्यदेशबड़ी खबर

पीएम मोदी बोले- अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट वही जिसकी जरूरत बार-बार मरीज को न हो

अहमदाबाद। गुजरात में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स (IAP) के 60वें राष्ट्रीय सम्मेलन उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे देश के गरीबों को एक सपोर्ट की जरूरत थी, बैंक खाता खुलवाना हो, शौचालय बनवाना हो या लोगों तक नल का जल पहुंचाना हो हमने ऐसे कितने ही अभियानों से लोगों को सपोर्ट किया है। आयुष्मान भारत योजना हो या फिर सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत देश में एक मजबूत सोशल सिक्योरिटी नेट तैयार हुआ है। आज इससे देश का गरीब और देश का मध्यम वर्ग बड़े सपने देख सकता और उसे पूरा करने का साहस जुटा पा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, जब कोई व्यक्ति अचानक चोटिल होता है तो उसके लिए यह सिर्फ फिजिकल ट्रॉमा नहीं होता बल्कि यह एक मेंटल ट्रॉमा भी होता है। ऐसे समय में फिजियोथेरेपिस्ट केवल उसका इलाज नहीं करते बल्कि उसे हौसला भी देते हैं। अकसर मुझे भी आपके प्रोफेशन और आपके प्रोफेशनलिज्म से काफी प्रेरणा मिलती है।

पीएम मोदी ने कहा, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट की 60वीं नेशनल कांफ्रेंस के लिए आप सभी को शुभकामनाएं। मुझे खुशी है कि मेडिकल फील्ड के इतने प्रोफेसर एक साथ जुट रहे हैं। कोई चोट,दर्द, युवा,खिलाड़ी,बुर्जुग हो या फिर फिटनेस के मुरीद हो फिजियोथेरेपिस्ट हर परिस्थिति हर उर्म के लोगों के सहयोगी बनकर उनकी तकलीफ दूर करते हैं।आप मुश्किम समय में सिम्बल ऑफ हॉप बनते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट वही है जिसकी जरूरत बार-बार मरीज को न हो। हम कह  सकते हैं कि लोगों को सेल्फ रेजिलियन बनाना यही अपना गोल है। आज जब भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है तो आपके प्रोफेशन के लोग आसानी से यह समझ सकते हैं कि यह हमारे देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण क्यों है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button