उत्तर प्रदेशलखनऊसत्ता-सियासत

मिशन 2022 : आज से सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत जनता से संवाद करेगी भाजपा

  • सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन अभियान का आगाज करेंगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार 17 अक्टूबर से सामाजिक सम्पर्क अभियान प्रारम्भ करेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पंचायत भवन में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अभियान का शुभारम्भ करेंगे। इस अभियान के तहत पार्टी के मोर्चे सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों में ‘सबका साथ-सबका विकास-सबके विश्वास व सबके प्रयास’ से आत्मनिर्भर भारत का मंत्र लेकर जन-जन से जुड़ेंगे।

भाजपा 17 से 31 अक्टूबर तक 27 सम्मेलन आयोजित करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णयों के साथ संवाद करेगी। पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं अभियान प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों के माध्यम से गांव, गरीब, किसान की उन्नति, देश को आर्थिक व सामरिक सम्पन्नता, भयमुक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण को मूर्तरूप प्रदान करने वाले निर्णयों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ संवाद का अनवरत क्रम आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि 17 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले सामाजिक सम्पर्क अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डाॅ. दिनेश शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्मेलनों के माध्यम से जनता से संवाद करेंगे।

Related Articles

Back to top button
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 बनाम केटीएम 390 एडवेंचर बनाम बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस: स्पेक्स, कीमत की तुलना देखिए काशी की अद्भुत देव दीपावली: 10 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे, ड्रोन से गंगा घाट की ये तस्वीरें मोह लेंगी नीलगाय से टकराई जिला जज की गाड़ी और उड़े परखच्चे, राखी दीक्षित और उनके दो बच्चे बाल-बाल बचे रश्मिका मंदाना इस क्लासिक आइसक्रीम से अपना मीठा स्वाद चखती हैं