देशबड़ी खबर

अमित शाह बोले- HIRA की तर्ज पर हमने त्रिपुरा को विकसित किया

अगरतला। त्रिपुरा के संतिरबाजार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम माणिक साहा ने बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। त्रिपुरा CM माणिक साहा ने कहा, वामपंथी सरकार के शासनकाल में 35 सालों में सिर्फ दक्षिण ज़िले में 69 लोगों के हत्या हुई है और आज वे फिर से सरकार में आने की कोशिश कर रहे हैं..जब तक नॉर्थ ईस्ट में विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा इसलिए यहां तीव्र गति से काम किया जा रहा है।

अमित शाह ने कहा, बांग्लादेशी घुसपैठियों को अगर कोई रोक सकता है तो भाजपा रोक सकती है, बाकी दल तो इन घुसपैठियों को वोटबैंक समझते हैं। हमने परिवर्तन का वादा किया था… 5 साल में भाजपा ने शांति स्थापित करने का काम किया है। अब अगले 5 साल में त्रिपुरा को पूर्वोत्तर का सबसे विकसित राज्य बनाने का काम भाजपा करेगी।

अमित शाह ने कहा, भाइयों… वामपंथियों को वोट देने का मतलब है फिर से हिंसा का शासन स्थापित करना। पहले पूरा पूर्वोत्तर बम धमाकों से गूंजता था अब यहां ट्रेन और हवाई जहाजों की आवाज आती है। हमने राज्य में सातवां वेतन आयोग लागू कर सभी कर्मचारियों के साथ न्याय करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में कैडर राज और टोला बाजी की परंपरा को समाप्त कर त्रिपुरा को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराध में 50 फीसदी तक की कमी आई है। अगर आप चाहते हैं कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा कि सरकार बने तो कमल का बटन दबाइए। वामपंथियों ने आपको अंधकार दिया था हमने आपको अधिकार दिए हैं, हमने विनाश की जगह विकास और विवाद की जगह विश्वास दिया है। अब यहां सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित हो रहा है।

अमित शाह ने कहा, यहां कांग्रेस और वाम दलों ने 50 साल तक शासन किया लेकिन राज्य का विकास नहीं हुआ। जबकि हमने 4 लाख परिवारों को घर में पीने का पानी दिया। वामपंथी भाइयों ने 27 साल के अपने शासन में केवल 24 हजार परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button