देशबड़ी खबर

Chhattisgarh Encounter: 22 नक्सली ढेर, शाह बोले नक्सल मुक्त भारत

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़े नक्सली मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुठभेड़ के बाद बयान दिया कि देश अगले साल 31 मार्च से पहले नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह संकल्प है कि नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Also read this: आक्रमणकारियों का महिमामंडन देशद्रोह है: सीएम योगी

शाह ने कहा कि सुरक्षाबलों की लगातार मेहनत और रणनीति की वजह से नक्सलियों की गतिविधियों पर काबू पाया जा रहा है और छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा की स्थिति सुधर रही है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों की सफलता से यह संदेश भी गया कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है और देश का हर नागरिक इसके खत्म होने का समर्थन कर रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button