देशबड़ी खबर

सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार की पैरवी करेंगे चीफ जस्टिस यूयू ललित के बेटे श्रीयश, यूपी ने सीनियर वकील पैनल में रखा

नई दिल्ली। योगी सरकार ने भारत के चीफ जस्टिस यूयू ललित के बेटे श्रीयश यू ललित को सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पैनल में नियुक्त किया है। इस बाबत यूपी प्रशासन की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हाल ही में एनवी रमण की रिटायरमेंट के बाद जस्टिस यूयू ललित ने सुप्रीम कोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस का पद संभाला है।  महाराष्ट्र के सोलापुर में जनमे जस्टिस यूयू ललित की चार पीढ़ियां वकालत से जुड़ी हुई है।

जस्टिस यूयू ललित के दादा रंगनाथ ललित सोलापुर में आजादी से पहले वकालत किया करते थे। जस्टिस यूयू ललित के पिता उमेश रंगनाथ ललित भी वकील रह चुके हैं जो बाद में हाई कोर्ट के जज भी बने। जस्टिस यूयू ललित को बार से सीधा सुप्रीम कोर्ट जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया गया वहीं उनके बेटे श्रीयश यू ललित भी वकील हैं जिन्हें यूपी सरकार ने राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पैनल में नियुक्त किया है।

हालांकि जस्टिस उदय उमेश ललित का बतौर सीजेआई कार्यकाल 100 दिनों से कम का होगा। जस्टिस यूयू ललित 8 नवंबर को बतौर सीजेआई 74 दिनों का कार्यकाल पूरा कर रिटायर होंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट जस्टिस 65 साल और हाई कोर्ट में जस्टिस 62 साल में रिटायर होते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button