देशबड़ी खबर

कर्नाटक चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, महिला वोट को साधने के लिए मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी

कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कर्नाटक में कांग्रेस की नजर महिला वोट पर है। यही कारण है कि प्रियंका गांधी 16 जनवरी को कर्नाटक दौरे पर जा रही हैं। प्रियंका गांधी के इस दौरे को कर्नाटक चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी अपने इस दौरे के दौरान कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में महिलाओं को साधने की कोशिश करेंगी। इसके लिए कांग्रेस की ओर से विशेष मेनिफेस्टो सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना बनी है।

प्रियंका गांधी के इस दौरे से पहले कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी लॉन्च कर दिया है। उन्होंने इसके बाद महिलाओं से एक अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा है कि महिला मेनिफेस्टो के लिए अपनी मांगों को बताएं। उनकी मांगों को हम मूल्यांकन के बाद घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। डीके शिवकुमार ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता ने लिखा कि महिला सशक्तिकरण से ही देश का उत्थान होगा। ऐसा मानते हुए कांग्रेस आगामी चुनाव के घोषणा पत्र में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अपील की कि आपके सुझावः congresswomenmanifesto@gmail.com पर या इस व्हॉट्सएप नंबर 7996551999 पर भेजें।

डीके शिवकुमार ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र तैयार करने की योजना बना रही है और महिलाओं के लिए ‘गारंटी पत्र’ जारी करना चाहती है। शिवकुमार रामनगर और मांड्या से ताल्लुक रखने वाले जनता दल (एस) के नेताओं विश्वनाथ और राधाकृष्ण के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाएं आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा हैं। कांग्रेस ने फैसला किया है कि महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि 16 जनवरी को बेंगलुरू के पैलेस ग्राउंड में महिलाओं का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रियंका समेत कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button