देशबड़ी खबर

विदेशी फंडिंग मामले में ईडी ने बीबीसी के खिलाफ किया केस दर्ज

नई दिल्लीः ब्रिटेन की प्रसारक कंपनी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ विदेशी फंडिंग मामले में कथित तौर पर अनियमितता बरतने के आरोप में FEMA के तहत केस दर्ज किया है.

जांच एजेंसी के एक अधिकारिक सूत्र ने ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ केस दर्ज किए जाने को लेकर आज गुरुवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा विनिमय मामले में कथित उल्लंघन के लिए ‘बीबीसी इंडिया’ पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (Foreign Exchange Management Act, FEMA) के तहत केस दर्ज कर लिया है.

ED ने मांगे कुछ अधिकारियों के दस्तावेज

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय आर्थिक जांच एजेंसी की ओर से फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के प्रावधानों के तहत बीबीसी इंडिया के कुछ अधिकारियों के दस्तावेजों और उनके बयानों की रिकॉर्डिंग भी मांगी गई है. सूत्रों ने बताया कि कंपनी की ओर से फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (एफडीआई) में कथित उल्लंघन को लेकर भी जांच की जा रही है.

फरवरी में IT विभाग ने BBC के यहां की रेड

ईडी की ओर से यह कदम फरवरी में दिल्ली स्थित बीबीसी के ऑफिस में आयकर विभाग की ओर से की गई छापेमारी और पूछताछ के बाद उठाया गया है. द सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT), आयकर विभाग का एक प्रशासनिक निकाय है, ने तब बीबीसी इंडिया के बारे में कहा था कि बीबीसी ग्रुप की कई संस्थाओं की ओर से दिखाई गई इनकम और प्रॉफिट, देश में उनके संचालन के हिसाब से सही नहीं दिख रहे थे और कर का भुगतान तक नहीं किया गया था. जबकि विदेशी संस्थाओं की ओर से कंपनी को पैसे दिए गए थे.

ब्रिटिश कंपनी बीबीसी पिछले कुछ महीने से देश में लगातार चर्चा में बनी हुई है. बीबीसी ने गुजरात दंगे को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री तैयारी की, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की गई. बाद में देश में डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर रोक लगा दी गई. डॉक्यूमेंट्री को लेकर बने विवाद के बीच फरवरी में आयकर विभाग की ओर से बीबीसी इंडिया के ऑफिस में छापेमारी की गई. साथ में कई अफसरों से पूछताछ भी की गई थी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button