देशबड़ी खबर

कश्मीर में ITBP जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी; 6 की मौत, 30 घायलों में कई की हालत गंभीर

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस चंदनवाड़ी इलाके में खाई में गिर गई। हादसे में 6 जवानों की मौत हो गई है और 30 घायल हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बस में 39 जवान सवार थे। इनमें आईटीबीपी 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान थे। बस का ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ।

 

अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौटते समय हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के लिए आईटीबीपी के कमांडोज को रवाना किया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सके।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बीते हफ्ते एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई थी, जिसमें 18 लोग घायल हो गए थे। बस में सवार व्यक्तियों में ज्यादातर छात्र थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मिनी बस बरमीन से उधमपुर की ओर जा रही थी और तभी अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस घोरडी गांव के पास खाई में गिर गई। 11 स्टूडेंट्स सहित 18 घायलों को इलाज के लिए उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button