उत्तर प्रदेशदेश

लखनऊ सहित इन राज्यों में आज भी होगी बारिश !

देश के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश देखने को मिल सकती है लखनऊ में बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है जून के महीने में कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे है तो कही भारी बारिश से गर्मी से राहत भी मिली है। देश के कुछ राज्यों में बारिश का कारण मानसून है तथा कुछ राज्यों में इसका कारण बिपरजॉय चक्रवात भी है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ और हिस्सों, ओडिशा, गंगीय पश्चिम के कुछ और हिस्सों, बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा बांदी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 27 जून तक दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है जिससे दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज असम और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दिल्ली और उत्तर पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।

लखनऊ में आज का मौसम

लखनऊ में आज बादल छायें रहेंगे और एक से दो बार बारिश हो सकती है। 15 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी तथा 34 किमी प्रति घंटे से हवाओं के झोंके चल सकते है आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।मौसम विभाग की माने तो 27 जून तक लखनऊ में मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

सूर्योदय 5 :13
सूर्यास्त 7:03
अधिकतम तापमान 34 डिग्री
न्यूनतम तापमान 27 डिग्री
हवा प 24 कि॰मी॰/घं॰
हवा के झोंके 48 कि॰मी॰/घं॰
बादल 93 %

लखनऊ में कल का पूर्वानुमान

लखनऊ में कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। पुरे दिन बादल छाये रहेंगे तथा बारिश होने की सम्भावना बनी रहेगी।

सूर्योदय 5:13
सूर्यास्त 7:02
अधिकतम तापमान 36 डिग्री
न्यूनतम तापमान 27 डिग्री
हवा उप 9 कि॰मी॰/घं
हवा के झोंके 30 कि॰मी॰/घं॰
बादल 91 %

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button