
Jammu Kashmir Budget Live को लेकर सभी की नजरें आज सुबह 11 बजे पर टिकी हैं, जब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बजट पेश करेंगे। इस बजट में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार का फोकस युवाओं को रोजगार देने पर रहेगा या फिर टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने पर।
सूत्रों के मुताबिक, बजट में सरकारी भर्तियों, स्किल डेवलपमेंट और स्वरोजगार योजनाओं के साथ-साथ पर्यटन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, होटल इंडस्ट्री और लोकल रोजगार को लेकर अहम घोषणाएं हो सकती हैं। इसके अलावा सड़क, बिजली और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिए जाने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बजट जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था और युवाओं के भविष्य की दिशा तय करेगा। अब देखना होगा कि CM उमर का बजट नौकरी बनाम टूरिज्म में किसे प्राथमिकता देता है।



