देशबड़ी खबर

बकरीद के दिन महाराष्ट्र में नहीं कटे एक भी गाय, स्पीकर का DGP को आदेश

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने डीजीपी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि बकरीद के दिन यानी 10 जुलाई को गायों का वध न हो। आपको बता दें कि नार्वेकर हाल ही में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार में विधानसभा स्पीकर बना हैं।

महाराष्ट्र में गौ हत्या अपराध है। बीजेपी-शिवसेना सरकार ने इसपर प्रतिबंध लगाया था।  गौ मांस बेचने वाले और रखने वाले को पांच साल तक की जेल और दस हजार तक का जुर्माना हो सकता है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन से ‘fit to slaughter’ का एक सर्टिफिकेट हासिल कर बछड़ो और गायों की हत्या की जा सकती है।

इससे पहले लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने असम के मुसलमानों से हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने ईद-उल-अजहा के दौरान गायों की बलि नहीं देने की अपील की है। मालूम हो कि अजमल असम राज्य जमीयत उलमा (ASJU) के अध्यक्ष भी हैं, जो कि देवबंदी स्कूल ऑफ थिंक से संबंधित इस्लामिक विद्वानों के प्रमुख संगठनों की टॉप बॉडी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button