देशबड़ी खबर

ओवैसी का तंज: नक़ल के लिए अकल चाहिए!

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने एक फर्जी तस्वीर के जरिए पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए झूठ पर तंज कसते हुए कहा, “नकल के लिए अकल चाहिए…”। ओवैसी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे पाकिस्तान की खोखली रणनीति पर करारा प्रहार मान रहे हैं।

मामला एक ऐसी तस्वीर से जुड़ा है जिसे पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल किया था, लेकिन बाद में वह फोटो नकली निकली। ओवैसी ने इस पर सवाल उठाते हुए ISI प्रमुख असीम मुनीर की भूमिका पर भी उंगली उठाई और कहा कि झूठ की बुनियाद पर खड़ा किया गया कोई भी नैरेटिव लंबे समय तक टिक नहीं सकता।

Also read this: वक्फ एक्ट 1995 पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

ओवैसी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अब यह समझना होगा कि दुनिया की नज़रें अब हर झूठ को पकड़ने में सक्षम हैं। उन्होंने पाकिस्तान से अपनी रणनीति बदलने और सच्चाई का सामना करने की नसीहत दी। इसके साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ किए जा रहे प्रचार को ‘नाकाम चाल’ बताया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button