उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

पीएम मोदी और सीएम योगी ने नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह आदि त्योहारों की बधाई दी और उनके खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, देशवासियों को नव संवत्सर की असीम शुभकामनाएं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन-पुनीत अवसर देशवासियों के जीवन को सुख-संपदा और सौभाग्य से रोशन करे। जय माता दी! मोदी ने अलग-अलग ट्वीट कर देशवासियों को उगादि, नवरेह, गुड़ी पड़वा, चेती चांद आदि त्योहारों की भी बधाई दी। ये त्योहार पारंपरिक हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के अवसर पर मनाए जाते हैं और हमारे देश की संस्कृति और समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत्-2080 से प्रारम्भ भारतीय नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्र पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना भी की है। मुख्यमंत्री जी कहा है कि चैत्र नवरात्र प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है। इस पर्व में उपवास, प्रार्थना एवं ध्यान का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्र से ही नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी नवरात्र का महत्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सृजनात्मक ऊर्जा की आराधना का पर्व नवरात्र, समाज और राष्ट्र के प्रति रचनात्मक सोच पैदा करता है। शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यां के प्रति हो, नवरात्र के अवसर पर हम सभी को यही संकल्प लेना चाहिए। सीएम ने चेटीचंड पर्व (भगवान झूलेलाल जयंती) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी ने सद्भाव-एकता का संदेश देकर समाज को नई राह दिखाई थी। वर्तमान परिवेश में उनका संदेश और अधिक प्रासंगिक हो गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button