देशबड़ी खबर

बंगाल: बीरभूम हिंसा मामले पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले- उम्मीद है, राज्य सरकार अपराधियों को सजा दिलाएगी

पश्चिम बंगाल बीरभूम हिंसा मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि उम्मीद है कि राज्य सरकार इस मामलों में अपराधियों को सजा दिलाएगी. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसक वारदात पर दुख व्यक्त करता हूं, अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि  मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकार, बंगाल की महान धरती पर ऐसा जघन्य पाप करने वालों को जरूर सजा दिलवाएगी.

पीएम मोदी ने आगे कहा’ ‘मैं बंगाल के लोगों से भी आग्रह करूंगा कि ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को, ऐसे अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को कभी माफ न करें. केंद्र सरकार की तरफ से मैं राज्य को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने में जो भी मदद वो चाहेगी, उसे मुहैया कराई जाएगी.’ दरअसल, प्रधानमंत्री ने कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल में नवनिर्मित विप्लवी भारत दीर्घा का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में ये बातें कहीं. इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और केंद्रीय संस्कृमति मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे.

दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की जल कर हो गई थी मौत

बता दें कि बीरभूम के रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार तड़के करीब एक दर्जन मकानों में कथित तौर पर आग लगा दिए जाने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की जल कर मौत हो गई थी. यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत स्तर के नेता भादू शेख की कथित हत्या के कुछ घंटों के भीतर हुई. भारतीय जनता पार्टी ने इस हिंसा के लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समर्थित ‘गुंडों’ को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बीरभूम जिले में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से संबद्ध हों. इस हिंसा की घटना के सिलसिले में अब तक कम से कम 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

बीजेपी नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

इस हिंसा के बाद बीजेपी नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सुकांत मजुमदार ने कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमें आश्वासन दिया है कि वह 72 घंटों में बीरभूम की घटना की रिपोर्ट मांगेंगे, जिसके बाद एक टीम कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए वहां जाएगी. ममता बनर्जी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, वह सीएम हैं. उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button