उत्तर प्रदेशदिल्लीदिल्लीदेशराजनीतिराज्य

मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ के सपा कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं।

अगर मोदी जी चुनाव जीतते हैं तो 2 महीने में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे। आरक्षण को खत्म कर देंगे। 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो रिटायरमेंट की आयु 75 साल रखी गई थी। सुमित्रा महाजन, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी इसका उदाहरण हैं।

अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। मोदी ने धीरे-धीरे अमित शाह के रास्ते के कांटो को दूर कर किया। वसुंधरा राजे, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह को हटाया। अब केवल योगी ही बाधा हैं। उन्हें हटाया जाएगा।

उन्हें मोदी हटाएंगे, क्योंकि अपने बनाए नियम को वो नहीं तोड़ते। वरना लोग उन पर सवाल उठाएंगे। ये नियम उन्होंने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को हटाने के लिए बनाए थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा 220 सीटों से ज्यादा नहीं बढ़ेगी। राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और बंगाल में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा ही आरक्षण के खिलाफ रही है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर के अंदर एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। प्रज्वल रमन्ना ने हजारों महिलाओं के साथ शोषण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसका समर्थन कर रहे हैं।

महिला पहलवानों को घर से खींच कर मारा गया। मोदी खामोश रहे। स्वाति मालीवाल जब पहलवान बेटियों के साथ थी तो मारा गया। हालांकि, उन्होंने खुद मालीवाल प्रकरण में गोल मोल जवाब दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button