देशबड़ी खबर

ओडिशा के होटल में खिड़की से गिरकर पुतिन के आलोचक की मौत, रूस के सबसे अमीर नेताओं में थे शुमार

ओडिशा के रायगढ़ से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ आई हैं। यहां भारत घूमने आए दो रूसी पर्यटकों की एक हफ्ते के अंदर मौत हो गई। बताया गया है कि रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता पावेल एंतोव की शनिवार को ओडिशा के एक होटल में अपने कमरे की खिड़की से गिर कर मौत हुई। इससे दो दिन पहले यानी गुरुवार को ही उनके एक दोस्त की भारत में ही पार्टी के दौरान हार्ट अटैक से जान गई थी।

चौंकाने वाली बात यह है कि पावेल एंतोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े रहे हैं। हालांकि, यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद वे कई मौकों पर पुतिन की आलोचना कर चुके थे। एंतोव रूस के व्लादिमीर क्षेत्र से सांसद थे और 2019 में रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता थे। वे भारत में अपना 65वां जन्मदिन मनाने पहुंचे थे।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद एक एंतोव की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 65 वर्षीय पावेल एंतोव शनिवार को होटल के बाहर खून से लथपथ मिले थे। वहीं उनके सह-यात्री व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को उसी होटल में मृत पाए गए थे। वह होटल की पहली मंजिल पर अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े थे और उनके पास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोस्त की मौत से डिप्रेशन में थे पावेल!

व्लादिमीर और पावेल रूसी पर्यटकों के चार सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने अपने गाइड जितेंद्र सिंह के साथ बुधवार को रायगढ़ शहर के होटल में चेक इन किया था। पावेल की मौत पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि पावेल अपने दोस्त की मौत से डिप्रेशन में थे।

पुलिस ने कहा कि वे पावेल की मौत की सभी तरह से जांच कर रहे हैं, जिसमें संभावना है कि वह गलती से छत से गिर गया हो। अधिकारी ने कहा कि समूह के दो अन्य सदस्यों को वापस रहने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button