उत्तर प्रदेशदेशराज्य

मतगणना स्थलों पर गर्मी और लू से सुरक्षा के लिए किए गए विशेष प्रबंध: नवदीप रिणवा

मौजूदा लोकसभा चुनाव की मंगलवार को शुरू होने वाली मतगणना से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना स्थलों पर विशेष व्यवस्था करने और सावधानियां बरतने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नवदीप रिणवा ने भीषण गर्मी और लू से मतगणना कार्मिकों को सुरक्षित रखने के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना स्थल पर विशेष प्रबंध और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रिणवा ने अधिकारियों को कहा कि मतगणना स्थल पर टेंट की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, जिसमें कूलर, एयर कंडीशनर और पंखों की सुविधा हो।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, मतगणनाकर्मी, और मीडियाकर्मी हल्के सूती वस्त्रों का प्रयोग करें और सिर को ढकने के लिए सफेद सूती गमछा या अन्य कपड़ा रखें। मतगणना स्थल पर पीने योग्य शीतल जल, गुड़, ग्लूकोज की पर्याप्त व्यवस्था हो।

बयान के अनुसार रिणवा ने यह भी निर्देश दिया है कि मतगणना स्थल पर हल्के और ताजे बने भोजन की व्यवस्था की जाए। इसमें कहा गया है कि मतगणना स्थल पर ओआरएस पैकेट की उपलब्धता, मेडिकल कैम्प, डॉक्टर, दवाइयां, पैरा मेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर और एम्बुलेंस की सुविधा हो।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिये वोटों की गिनती आज सुबह राज्य के 75 जिलों के 81 मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी और 851 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button