


National Investigation Agency (NIA) की चार्जशीट में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी के अनुसार, अमेरिका से चीन भेजे गए GoPro कैमरे कथित तौर पर आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba से जुड़े आतंकियों तक पहुंचाए गए थे।
चार्जशीट में दावा किया गया है कि इन कैमरों का इस्तेमाल हमले की गतिविधियों को रिकॉर्ड करने और ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए किया गया। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।
NIA के मुताबिक, मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे आतंकियों के आधुनिक तकनीक के उपयोग का गंभीर उदाहरण बताया है।