देशबड़ी खबर

VIDEO: निक्की यादव की हत्या से पहले की CCTV फुटेज आई सामने, घर में सीढ़ियों पर आई नजर

नई दिल्ली। नजफगढ़ (दिल्ली) में अपने ढाबे के फ्रीजर में 25-वर्षीय लिव-इन पार्टनर निक्की यादव का शव रखने के आरोपी साहिल गहलोत को दिल्ली के एक कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उस कार को भी बरामद कर लिया है जिसमें साहिल ने कथित तौर पर निक्की की हत्या की थी।

मृतका के हरियाणा निवासी पिता ने कहा है कि साहिल गहलोत को फांसी की सजा मिले। उन्होंने कहा, हमें इसकी (बेटी के रिलेशनशिप) कोई जानकारी नहीं थी…बेटी 15-20 दिन पहले घर आई थी…हमें कभी परेशान नहीं लगी।

नजफगढ़ (दिल्ली) इलाके में अपने ढाबे के फ्रीज़र में 25-वर्षीय लिव-इन पार्टनर निक्की यादव का शव रखने के आरोपी 24-वर्षीय साहिल गहलोत ने शव को ठिकाने लगाने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली में दूसरी महिला से शादी कर ली। दूसरी महिला से शादी का विरोध करने पर उसने कथित तौर पर डेटा केबल से निक्की का गला घोंटा था।

देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के बाद एक बार फिर इश्क की खौफनाक दास्तान सामने आई है। जिसमें साहिल गहलोत नाम के प्रेमी ने झज्जर की रहने वाली अपनी बाइस साल की प्रेमिका निक्की यादव की बेरहमी से मोबाइल के तार से गला घोट कर हत्या कर दी। अब इस हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। निक्की की जिस रात हत्या हुई, उससे कुछ देर पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

उत्तम नगर में निक्की यादव जिस मकान में किराए पर रहती थी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में वो छत की तरफ जाती हुई दिख रही है. उसने एक हाथ में कपड़े ले रखे थे। वीडियो में निक्की के चेहरे पर कोई शिकन दिखाई नहीं दे रहा है। वह चिल अंदाज में छत की सीढ़ियों पर जाती हुई दिखती है। वहीं, एक दूसरे फुटेज में निक्की दूसरे शाम करीब 9 बजे बाहर जाती हुई नजर आई है। नीतू यादव इस फ्लैट में अपनी एक बहन के साथ पिछले 5 महीनों से रह रही थी और आरोपी साहिल गहलोत यहां पर लगातार आया जाया करता था।

बताया जा रहा है कि निक्की ने अपने पड़ोसियों को बताया हुआ था कि वह पढ़ाई कर रही है और ज्यादातर वह लोगों से बात नहीं करती थी। लेकिन यहां के मौजूद लोगों ने साहिल को भी इस फ्लैट में आते हुए कई बार देखा है। निक्की के दादा रामकिशन ने बताया कि निक्की और उसकी छोटी बहन आखिरी बार घर 23 दिसंबर को आई थी। 5 दिन घर में रुकी थी। वह बहुत खुश थी। दोनों बहनें बाहर अलग-अलग कॉलेज में पढ़ती हैं। दादा रामकिशन ने कहा है कि साहिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं, हत्या की खबर मिलने के बाद निक्की की मां की तबीयत बहुत खराब हो गई है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

साहिल और निक्की का साल 2018 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साहिल एसएससी की कोचिंग करने जाता था, जबकि निक्की मेडिकल की तैयारी के लिए कोचिंग ले रही थी। दोनों एक ही बस में जाते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। साहिल ने पुलिस को बताया है कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button