देशबड़ी खबर

SCO समिट में आतंकवाद पर क्यों नहीं बना जॉइंट स्टेटमेंट? विदेश मंत्रालय ने कई मुद्दों पर दी अहम जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक, अमेरिका द्वारा जारी एडवाइजरी और इजरायल-ईरान संघर्ष क्षेत्र से भारतीय नागरिकों की निकासी पर जानकारी दी।

SCO समिट में आतंकवाद पर स्टैंड?

रणधीर जायसवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री ने 25 और 26 जून को SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। एक देश को हमारे आतंकवाद स्टैंड पर असहमति थी, जिसकी वजह से जॉइंट स्टेटमेंट नहीं हो पाया। हमने अपने स्टेटमेंट में आतंकवाद पर अपना पक्ष रखा।

अमेरिकी द्वारा जारी यात्रा एडवाइजरी

अमेरिका द्वारा भारत के लिए जारी नई यात्रा सलाह पर जायसवाल ने कहा कि ऐसी सलाह समय-समय पर जारी की जाती है। उन्होंने पुष्टि की कि भारत लंबे समय से ‘लेवल 2’ पर है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ऑपरेशन सिंधु’ की सफलता

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ की सफलता के लिए कई देशों को धन्यवाद दिया, जिसे 18 जून को शुरू किया गया था। उन्होंने विशेष रूप से ईरान सरकार का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने भारतीय मूल के लोगों को निकालने के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोला। इसके अलावा, तुर्कमेनिस्तान, जॉर्डन और मिस्र सरकार को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।

ईरान और इजरायल से वापस आए भारतीय

उन्होंने कहा कि 40,000 भारतीय मूल के लोग इजरायल में हैं। 3426 भारतीय मूल के लोगों को अब तक निकाला गया है। निकाले गए लोगों में 11 ओसीआई (OCI) धारक, 9 नेपाली मूल के लोग, 4 श्रीलंकाई और 1 ईरानी नागरिक (जिनकी पत्नी भारतीय मूल की हैं) शामिल हैं। कुल 15 उड़ानों के माध्यम से नागरिकों को वापस लाया जाएगा, जिनमें से 14 उड़ानें पहले ही आ चुकी हैं और 1 उड़ान आर्मेनिया से आ रही है। इजरायल का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण 818 भारतीय मूल के लोगों को 4 उड़ानों में जॉर्डन और मिस्र के रास्ते भारत लाया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button