देशबड़ी खबरराजनीति

वीरेंद्र सचदेवा को पूरी जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मिलेगी और अधिक मजबूती : इमतियाज अहमद

ख्वाजा एक्सप्रेस ब्यूरो

दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी आलाकमान द्वारा वीरेंद्र सचदेवा को पूर्ण रूप से दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का लगभग सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है, आपको बता दें इससे पहले वीरेंद्र सचदेवा कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर थे जिन्हें शीर्ष नेतृत्व द्वारा अब पूर्ण रूप से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया गया है इसी अवसर पर वीरेंद्र सचदेवा को शुभकामनाएं देने के दौरान भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रवक्ता इमतियाज अहमद ने अपने एक वक्तव्य में कहा की वीरेंद्र सचदेवा को पूरी जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी कियूंकी श्री सचदेवा बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम करते हैं उन्होने कहा की श्री सचदेवा साधारण कार्यकर्ताओं की बीच भी रहकर काम करने वाले नेता हैं और उन्होने हमेशा छोटे से छोटे कार्यकर्ता का आदर किया है उन्होंने कहा की विरेंदर सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा निसंदेह और अधिक सशक्त होगी और आगामी चुनावों में भाजपा की ओर से जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान इमतियाज अहमद ने दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी आतिफ रशीद और प्रदेश अध्यक्ष कारी मोहम्मद हारून के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और आने वाले समय में भी श्री वीरेन्द्र सचदेवा के साथ हमारा मोर्चा कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा यह मेरा विश्वास है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button