अमेठीउत्तर प्रदेश

कांग्रेस की दस दिवसीय पदयात्रा में भारी संख्या में लोग हुए शामिल

जामों, अमेठी। कांग्रेस पार्टी व प्रदेश महासचिव साथ ही प्रदेश प्रभारी के आह्वान पर 10 दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बरौलिया से शुरू करके रामगढ़ी, उमराडीह, मवई होते हुए बलभद्रपुर पर खत्म की गई लगभग 20 किलोमीटर का सफर तय किया वही बृहस्पतिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि दत्त मिश्रा एडवोकेट की अगुवाई में रामपुर चौधरी से शुरू कर प्रत्येक पुरवों से होकर गौरा, जामों, भोये, सरमे, रेशी, लगभग आज भी 20 किलोमीटर का सफर तय किया।

इसमें गांव के एक एक घर जाकर पार्टी की ली गयी प्रतीज्ञाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि गरीब परिवार को संसाधन के अभाव में बच्चियों को पढ़ाई छोड़ने के लिए बिबस होना पड़ता था। इसीलिए लड़कियों को स्कूटी की ब्यवस्था कर रही है। किसानों को कई बार कर्ज में डूबे होने से कई घटनाएं सुनने में आ रही हैं इसलिए उनके संम्पूर्ण कर्ज माफी की योजना भी सम्मिलित है। एक साल में एक परिवार को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाने का भी एजेंडा में रखा गया है।

आंगनवाडी और आशा बहुओं को माह में मिलनेवाली प्रोत्शाहन राशि से परिवार का भरण पोषण नहीं होता है। उनके लिए भी प्रतिमाह 10,000 रुपये दिए जाने को पार्टी एजेंडे में शामिल कर रही है। 40 टिकट महिलाओं के लिए आरक्षण में रहेगा। महिलाओं को प्रदेश में फ्री बस सेवा दिया जाएगा व किसानों को धान गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये व गन्ना 400 रुपये में खरीदे जाएंगे। प्रत्येक किसान कोई भी किसी भी प्रकार की बीमारी होगी सरकार  10 लाख तक का इलाज मुफ्त कराएगी। किसी भी परिवार को कहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

साथ ही सभी बिभाग की संविदाकर्मियों व ठेका कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। कस्बों में दुकानों पर जाकर पम्पलेट देकर सारी बातों को बताया गया। इस यात्रा में जिले के कई पार्टी सचिव (कृष्ण दत्त मिश्रा,दुर्गेश त्रिपाठी,सुनील सिंह) ब्लाक अध्यक्ष राम मनोहर सरोज,रवि त्रिपाठी सदस्य प्रदेश कांग्रेस,परमा नंद पांडेय अखिलेश तिवारी, राजू पंडित अभय दत्त चौवे,प्रमोद तिवारी, अंजनी मिश्रा,अनिल सरोज, पप्पू खान  सहित सभी ने समर्थन किया।

Related Articles

Back to top button