संतकबीरनगर: प्रशासन ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया रोक, डीएम ने शुरु कराया चेकिंग

संतकबीरनगर। औरेया जनपद की घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। हाईवे पर तेजी से दौड़ने वाले वाहनो की रफ्तार पर रोक लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने आदेश जारी कर दिया है। प्रथम दिन से ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस द्वारा वाहन के रफ्तार की जाॅच कर रहे है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह शनिवार को जनपद के टेमा बार्डर पर पहुंचकर वाहनो के रफ्तार को देखा।
उन्होने डयूटी पर लगे हुए पुलिस कर्मियो को निर्देश दिया कि यहाॅ से पास होने वाले ट्रको के नम्बर नोट किया जाय तथा हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस द्वारा जाॅच की जाय। जिलाधिकारी ने टेमा से मगहर तक पहुचने में यदि एक घंटे से कम में पास हो रहा है तो उस पर कार्यवाही की जाय। दोनो अधिकारियों ने टेमा बार्डर, बाघनगर बार्डर, तहसील मेंहदावल करमैनी बार्डर तथा मेंहदावल बाईपास/अस्थायी बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि कोई भी प्रवासी पैदल न चले उनके लिए वाहन की सुविधा की गई है, मुख्य-मुख्य स्थानो पर बस लगाये गये है जिससे वह ट्राजिट सेन्टर पहुॅच सके। उन्होने 17 प्राइवेट वाहनो को भी अधिग्रहण किया है। ये प्राइवेट बस प्रवासी की सुविधा के लिए है। मेंहदावल बाईपास से ट्रांजिट सेन्टर तक जाने वाले प्रवासियों के लिए भी बसों की सुविधा दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने पीआरओ सेल के माध्यम से बताया कि कोविड 19 कोरोना वायरस के कारण हुए लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु नवीन सब्जी मंडी खलीलाबाद में पुलिस चैकी का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु मंडी के सभी व्यापारियों व खरीददारों सहित चैकी के पुलिस कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी लोगों को माॅस्क, हैण्डवाश, सेनेटाइजर का प्रयोग करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद आनन्द पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह कोतवाली खलीलाबाद उपस्थित रहे।