सीडीओ ने कृषि कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जानी हकीकत

हरदोई। निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के रोकने के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु कृषि कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा कृषकों द्वारा फसलो कटाई-मडाई कृषि उपकरणों के आवागमन व मरम्मत, खाद, बीज, किटनाशक की उपलब्धता के सम्बन्ध में नोट करायी गयी समस्याओं के निस्तारण की स्थिति का निरीक्षण किया गया।
एक कृषक राजेश कुमार निवासी जिगनिया कला से दूरभाष पर वार्ता की गयी कि वह मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई बोल रही हैं तथा क्या उनके द्वारा कन्ट्रोल रूम में दर्ज करायी गयी समस्या का निराकरण हो गया है। कृषक द्वारा अवगत कराया गया उनकी समस्या निस्तारित हो गयी है। कन्ट्रोल रूम में कुल 79 फोन काॅल/समस्यायें जिनका निस्तारण/उचित परामर्श सम्बन्धित को दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित जिला कृषि अधिकारी को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।