उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

अमेठी: कांग्रेस कार्यालय पर छापा

लोकेश त्रिपाठी


अमेठी:  जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर जिला प्रशासन ने रविवार को मारा छापा। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कंप। हालांकि बताया जा रहा है कि कार्यालय में ताला बंद होने के चलते प्रशासनिक टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। जिला प्रशासन के इस कार्यवाही के उपरांत कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी से विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने टि्वटर पर ट्वीट किया है कि -”स्मृति ईरानी जी आप बड़ी भूल कर रही हैं, खुद आपने मंत्रालय से अमेठी को कुछ दिया नहीं, अगर राहुल-प्रियंका मदद कर रही हैं तो अधिकारियों से छापा डलवा जा रहा है।”

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  19 अप्रैल रविवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची। किंतु इसकी पूर्व सूचना पाते ही कांग्रेसियों ने समस्त कमरो में ताला बंद कर दिया था। जिसके चलते टीम जांच पड़ताल नही कर सकी और खाली हाथ ही वापस आ गई।

बताया जा रहा है कि लाकडाउन-2 में दो दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी के लोगों के लिए 11 ट्रको में अलग अलग राशन सामग्री अमेठी भेजा था। इसी को लेकर ये छापेमारी की गई है।

उधर कांग्रेस पार्टी के एमएलसी दीपक सिंह ने कहा है कि ‘यह सब सामान अमेठी की उस जनता के लिए है जो कांग्रेस के परिवार जैसी है। छापा मारने वाले अधिकारियों का जबाब देना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button