उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रदीप मिश्र शहर कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष बने

प्रयागराज। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महासचिव प्रदीप मिश्र अंशुमन शहर कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं। पार्टी नेतृत्व ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेसजनों ने मिश्रा के मनोनयन पर खुशी जताते उन्हें निष्ठावान और संघर्षशील नेता बताया तथा प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने नयी जिम्मेदारी को चुनौती पूर्ण बताया। कहा कि सूबे की खुशहाली के लिए कांग्रेस जरूरी है। पूर्व महापौर चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह, शेखर बहुगुणा, मनीष मिश्रा, किशोर वार्ष्णेय, सुभाष पांडेय, फुज़ैल हाशमी, विजय मिश्रा, तस्लीमउद्दीन, हरिकेश त्रिपाठी, देवी पांडेय, परवेज अहमद सिद्दीकी, शरद उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने नियुक्ति का स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button