धर्म-आस्था
अक्षय तृतीया 2026: घड़ा दान के नियम, मंत्र और महत्व जानें

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन घड़ा (जल से भरा मटका) दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत देने के साथ-साथ पुण्य फल भी प्रदान करता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता और लोक-परलोक दोनों में सुख देता है।
घड़ा दान करते समय साफ मिट्टी का मटका लें, उसमें स्वच्छ जल भरें और उसमें थोड़ी सी शक्कर या मिश्री डाल सकते हैं। दान करते समय भगवान भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
ध्यान रखें कि दान सच्चे मन और श्रद्धा से किया जाए, तभी उसका पूर्ण फल मिलता है। साथ ही, जरूरतमंद व्यक्ति को ही दान देना अधिक पुण्यदायक माना गया है।



