ज्योतिषधर्म-आस्था

Astrology Tips: दो रुपये के कपूर से दूर करें घर की नकारात्मकता, जानिए कैसे?

Astrology Tips: हिंदू धर्म में पूजा करते समय ज्यादातर कपूर जलाया जाता है। क्योंकि कपूर जलाने से न केवल धार्मिक फायदे होते हैं बल्कि इसका वैज्ञानिक आधार माना गया है। प्रतिदिन कपूर जलाने से हवा में व्याप्त आस-पास के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जिससे हम उनके संपर्क में आने से बच जाते हैं।

कपूर जलाने से नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इससे आपके जीवन आपके जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली बनी रहती है। यदि आपके घर में किसी प्रकार से पैसों की तंगी है या फिर क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो कपूर के कुछ बेहद आसान उपाय करके आप समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानेंगे इस बारे में।

घी में डुबोकर जलाएं कपूर

प्रतिदिन घर में सुबह-शाम देसी घी में कपूर को डुबोकर जलाना चाहिए। इसे अपने पूरे घर के हर एक कमरे, हॉल या आंगन सभी में दिखाना चाहिए। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है। आपके घर परिवार में सुख शांति का वातावरण रहता है।

घर का वातावरण होगा सकारात्मक

वास्तु शास्त्र में कपूर को बड़ा ही गुणकारी बताया गया है। वास्तु से जुड़ी समस्याओं को कपूर दूर करने में मदद कर सकता है। नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। आपको करना बस इतना है कि सुबह-शाम रोज आपको कपूर की आरती करनी है और उसका धुआं घर में दिखाना हैं। ऐसा करने से घर का वातावरण सकारात्मक होगा और नकारात्मक ऊर्जा कम होती जाएगी।

देवी-देवताओं के समक्ष जलाएं कपूर

शास्त्रों मुताबिक प्रतिदिन देवी-देवताओं के समक्ष कपूर जलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। देवी-देवताओं की कृपा से आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यदि घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष हो तो उसके प्रभावों से भी मुक्ति प्राप्त होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

कपूर से आरती करने से पहले कुछ विशेष बातों का ध्यान रखें। जैसे आरती करने से पहले पूरे घर की सफाई अच्छे से कर लें। घर का सारा कचरा बाहर कूड़ेदान में फेंक दें। इसके बाद ही आरती करें। सोते समय आप तकिए के नीचे कपूर रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको नींद अच्छी आएगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button