कछुए वाली अंगूठी पहनने से पहले जान लें ये राज़, इन राशियों के लिए बन सकती है नुकसानदायक

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कछुए को अत्यंत शुभ माना गया है। कछुआ लंबी उम्र, स्थिरता, धन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण कछुए वाली अंगूठी या कछुए का लॉकेट पहनने का चलन काफी बढ़ गया है। मान्यता है कि यह अंगूठी पहनने से व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है, आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में स्थायित्व आता है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर शुभ वस्तु हर व्यक्ति के लिए लाभकारी हो, यह जरूरी नहीं है। कछुए वाली अंगूठी भी कुछ राशियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है, इसलिए इसे पहनने से पहले अपनी राशि और ग्रह स्थिति जरूर जाननी चाहिए।
ज्योतिष के अनुसार कछुए का संबंध मुख्य रूप से शुक्र और चंद्र ग्रह से माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र या चंद्र कमजोर या अशुभ स्थिति में होते हैं, उनके लिए कछुए वाली अंगूठी समस्याएं बढ़ा सकती है। खासतौर पर मेष राशि के जातकों को कछुए वाली अंगूठी पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती है। सिंह राशि वालों के लिए भी यह अंगूठी अनुकूल नहीं मानी जाती, क्योंकि इससे मान-सम्मान और करियर में रुकावटें आ सकती हैं।
इसके अलावा वृश्चिक राशि के जातकों को कछुए वाली अंगूठी पहनने से पहले विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के स्वामी मंगल होते हैं और कछुए की शांति प्रधान ऊर्जा मंगल की उग्रता से टकरा सकती है, जिससे मानसिक तनाव और निर्णय लेने में भ्रम बढ़ सकता है। वहीं धनु राशि के लोगों के लिए भी बिना सलाह कछुए वाली अंगूठी पहनना नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि इससे भाग्य का साथ कमजोर पड़ सकता है।
दूसरी ओर, वृषभ, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए कछुए वाली अंगूठी शुभ मानी जाती है, बशर्ते इसे सही धातु और सही दिन पहनाया जाए। कुल मिलाकर, कछुए वाली अंगूठी चमत्कारी जरूर मानी जाती है, लेकिन इसे पहनने से पहले कुंडली का विश्लेषण और किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह लेना बेहद जरूरी है। बिना जानकारी के पहनी गई अंगूठी किस्मत संवारने की जगह बिगाड़ भी सकती है।



