धर्म-आस्था

सुख और समृद्धि की पालकी पर सवार होकर आ रही हैं माँ जगजननी : वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुराना,

सुख शांति और समृद्धि की मंगलमय कामनाओं के साथ सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

 

आगरा। शारदीय नवरात्र की शुरुआत इस साल गुरुवार 3 अक्टूबर से हो रही है। जिसका समापन 11 अक्तूबर को नवमी के दिन होगा और 12 अक्तूबर को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। सनातन धर्म में नौ दिनों की अवधि बहुत ही पवित्र मानी गई है। देवीपुराण के अनुसार गुरुवार से नवरात्रि की शुरुआत होने पर देवी का आगमन सुख और समृद्धि की पालकी से होता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ताकि साधक और उसके परिवार पर माता रानी की कृपा बनी रहे।

 

शारदीय नवरात्र के शुभारम्भ के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान में अपने विचार व्यक्त करते हुऐ वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुराना ने कहा, सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।। या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। श्री खुराना ने आगे कहा कि भारतीय परम्परा में नवरात्रि का आयोजन देवी के नौ स्वरूपों के माध्यम से शक्ति, ज्ञान तथा ऐश्वरय के तीन महत्वपूर्ण पक्षो को प्रगट करता हैं। आदिशक्ति जगत जननी मां दुर्गा प्रतिमा और प्रति माँ में हैं। इसलिए समाज में देवी की प्रतीक महिलाओं के सम्मान के कार्यों को आगे बढ़ाएं, तो वे समाज में नई प्रेरणा बनेंगे। यह कार्य आधी आबादी को स्वावलम्बन की दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। यह समाज व हम सब की जिम्मेदारी है और नवरात्र भी हमें जीवन में इस बात की प्रेरणा देते है कि कोई भी कार्य असम्भव नहीं है, बस बेहतर प्रयास की आवश्यकता है और आज़ प्रत्येक क्षेत्र में सम्भावनाएं हैं। उन सम्भावनाओं को समय से चुनते हुए कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यह सभी कार्य एक सुरक्षित वातावरण में ही सम्भव हैं।

 

उन्होंने कहा, इस वर्ष माँ दुर्गा सुख और समृद्धि की पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। माँ जगज्जननी की कृपा सम्पूर्ण विश्व पर बनी रहे और चहुंओर आरोग्यता, खुशहाली और समृद्धि हो माँ भगवती से यही हमारी प्रार्थना है। मां अंबे की कृपा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे। शक्ति स्वरूपा माता जगदंबा की अनुकंपा से सभी का जीवन सुख, शांति एवं आरोग्यता से परिपूर्ण हो। मां अम्बे सभी को अच्छा स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, वैभव और यश प्रदान करें, मां जगदंबा की कृपा से संपूर्ण विश्व में सद्भावना का संचार हो और जगज्जननी की कृपा चराचर जगत पर बनी रहे, चहुंओर आरोग्यता, खुशहाली और समृद्धि हो, आदिशक्ति माँ भगवती से यही कामना है। सुख, शांति और समृद्धि की मंगलमय कामनाओं के साथ जगज्जननी मां दुर्गा आदिशक्ति माँ भगवती के सभी रूपों की आराधना-उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की सभी को परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाएं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button