खेल-खिलाड़ी

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों पर लगाई जाएगी बोली, जिनमे 2 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली नीलामी में 77 स्थान के लिए कुल 333 खिलाड़ी शामिल होंगे।

जिनमें भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव, हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड रुपए रखा गया है।

हर्षल को 2 साल पहले आईपीएल नीलामी में 10.75 करोड रुपए की मोटी धनराशि में खरीदा गया था। आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की सूची सौंपी थी।

फ्रेंचाइजी की सलाह के बाद इन खिलाड़ियों की संख्या 333 कर दी गई। इनमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं।

इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 262.95 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास 77 स्थान उपलब्ध है। उनमें से 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की फिर से अधिक मांग होगी। विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस, विश्व कप फाइनल के नायक ट्रेविस हेड, विकेटकीपर जोस इंग्लिश और स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क 2 करोड रुपए के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरेंगें।

जिन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी उनमें न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र भी शामिल हैं जिनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों में तेज़ गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्ज़ी और बल्लेबाज़ रासी वान डेर डुसेन फ्रेंचाइजी का ध्यान खींच सकते हैं।

कुछ अनजान खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचने में सफल हो सकते हैं। इनमें इंग्लैंड के टॉम कोहलर कैडमोर भी शामिल हैं। जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है। उनके अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका भी अच्छी कीमत हासिल कर सकते हैं।

अधिकतर आईपीएल में ही खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और कमलेश नागरकोटी को 20 से 30 लाख रुपए के बेस प्राइस के वर्ग में रखा गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button