खेल-खिलाड़ी

Asian Games 2026: भारत ने थाईलैंड को 66-28 से हराकर कबड्डी फाइनल में बनाई जगह

तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। भारत ने पहले हाफ में 37 अंक हासिल किए, जबकि थाईलैंड 18 अंक ही बना सका। दूसरे हाफ में भी टीम इंडिया का दबदबा कायम रहा और उसने 29 अंक जोड़ते हुए मुकाबला 66-28 से अपने नाम किया।

भारत ने मुकाबले में रेडिंग और डिफेंस दोनों में मजबूत प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 43 आउट पॉइंट्स, 15 बोनस पॉइंट्स और आठ ऑल-आउट पॉइंट्स हासिल किए। वहीं थाईलैंड के खाते में 20 आउट, पांच बोनस और दो ऑल-आउट पॉइंट्स आए।

इस जीत के साथ भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। भारत एशियन गेम्स में आठ बार पुरुष कबड्डी का स्वर्ण पदक जीत चुका है और 2023 का चैंपियन भी है। अब टीम की नजर खिताब बचाने पर है।

फाइनल में भारत का सामना ईरान और चीनी ताइपे के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। पुरुष कबड्डी का गोल्ड मेडल मुकाबला शनिवार, 26 सितंबर को निर्धारित है।

भारत की महिला कबड्डी टीम ने भी फाइनल में जगह बनाई है। महिला टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराया। इस तरह एशियन गेम्स 2026 में भारत की पुरुष और महिला दोनों कबड्डी टीमें स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंच गई हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button