खेल-खिलाड़ी

IND vs AUS: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, वनडे विश्व कप के 8 खिलाड़ी शामिल

IND vs AUS: भारत के खिलाफ 23 नवंबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज (IND vs AUS) के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शनिवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप टीम के 8 खिलाड़ी विश्व कप के समापन के बाद भारत में ही रहेंगे। इनमें से अनुभवी खिलाड़ी डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम का हिस्सा हैं।

इस टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड करेंगें। जोश इंग्लिस, सीन एबॉट और ट्रेवलिंग रिजर्व तनवीर संघा भी विश्व कप के लिए पहले से भारत में हैं।

टिम डेविड, मैट शॉर्ट और नाथन एलिस आईसीसी विश्व कप के बाद टी-20 सीरीज के लिए भारत की यात्रा करेंगें। विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए घर जाएंगे।

अपने कप्तान के साथ-साथ मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, मिशेल मार्श और कैमरून ग्रीन भी भारत में टी-20 सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली का मानना है कि भारत से खेलने के लिए चुनी गई टीम 5 मैचों के दौरान अच्छी तरह से अनुकूल होगी और वह युवा और अनुभव के मिश्रण से खुश हैं।

बेली ने कहा, “यह खिलाड़ियों के मिश्रण वाली एक अनुभवी टीम है। जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहला अवसर मिला है और हमें उम्मीद है कि हमारे टी-20 समूह में महत्वपूर्ण खिलाड़ी विकसित होते रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम

मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा .

टी-20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी-20
    23 नवंबर: विशाखापत्तनम
  • दूसरा टी20
    26 नवंबर: तिरुवनंतपुरम
  • तीसरा टी20
    28 नवंबर: गुवाहाटी
  • चौथा टी20
    1 दिसंबर: नागपुर
  • पांचवां टी20
    3 दिसंबर: हैदराबाद

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button