खेल-खिलाड़ी

बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए देहरादून से मुंबई किया स्थानांतरित

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत के स्टार बल्लेबाज-विकेटकीपर ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई स्थानांतरित कर दिया है, जहां उनके घुटने और टखने में लगी लिगामेंट की चोटों का व्यापक इलाज होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंत को आज मुंबई स्थानांतरित किया गया है। ऋषभ को लिगामेंट की चोटों के निदान और उपचार के लिए मुंबई में स्थानांतरित किया जा रहा है। उम्मीद है कि उनका उपचार बीसीसीआई के पैनल में शामिल प्रसिद्ध खेल आर्थोपेडिक डॉ दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में होगा।

25 वर्षीय पंत एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए जब वे दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे, लेकिन एनएच-58 राजमार्ग पर वह नियंत्रण खो बैठे और डिवाइडर से टकरा गए। पंत के माथे पर चोट के निशान थे, पीठ में गंभीर चोट के साथ-साथ उनके घुटने और टखने में चोटें थीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button