खेल-खिलाड़ी

IND vs ZIM: राष्ट्रगान के बीच ईशान किशन पर मधुमक्खी का हमला, रिऐक्शन वायरल- Video

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। भारत ने एकतरफा अंदाज में मैच 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंची। राष्ट्रगान के बीच टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर मधुमक्खी ने हमला बोल दिया, जिसके बाद उनका रिऐक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ईशान किशन मधुमक्खी से परेशान दिखे और एकदम से चौंक गए। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। ईशान किशन पूरी तरह से राष्ट्रगान में रमे हुए थे, तभी उनके कान के पास मधुमक्खी पहुंच गई और वह एकदम से चौंक गए।

देखें वीडियो-

https://twitter.com/GemsOfCricket/status/1560322601930485760?t=0aaMTDD3NJ_I_qJCixuxaw&s=19

 

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। जिम्बाब्वे की पूरी टीम 40.3 ओवर में महज 189 रनों पर सिमट गई। फरवरी 2022 के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे दीपक चाहर ने सात ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने भी तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद सिराज के खाते में एक विकेट गया। जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान रेजिस चकाब्वा ने बनाए। उन्होंने 35 रनों की पारी खेली। जवाब में टीम इंडिया ने 30.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन 81 और शुभमन गिल 82 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button