खेल-खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की घर वापसी? हो सकती है अब तक की सबसे बड़ी आईपीएल ट्रेड

भारत के स्टार आलराउंडर और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की वापिस अपनी पुरानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ने की सम्भावना है।

रिपोर्टों के अनुसार, 2 साल पहले गुजरात टाइटन्स में शामिल होने वाले हार्दिक पंड्या अब अपनी पूर्व टीम मुंबई इंडियंस में वापस जा रहे हैं। यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड हो सकता है।

हालांकि ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों फ्रेंचाइजियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की रिलीज के इंतजार में सौदा लगभग पूरा हो चुका है।

मुंबई में जाएंगे हार्दिक?

बीसीसीआई के एक भरोसेमंद सूत्र ने कहा कि पिछले आईपीएल के ख़त्म होने के बाद से हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ बातचीत कर रहे हैं। हार्दिक और मुंबई इंडियंस विश्व कप से कुछ महीने पहले इस निर्णय पर पहुंचे थे।

तौर-तरीकों को पुख्ता करना और सौदे को औपचारिक रूप देना दोनों फ्रेंचाइजी पर निर्भर है। उसके बाद ही दोनों फ्रेन्चाइसी की ओर से कोई घोषणा की जाएगी।

मुंबई इंडियंस की स्काउटिंग टीम ने 2015 आईपीएल से पहले हार्दिक पंड्या की खोज की थी, जिसके बाद उन्हें ऑक्शन में टीम में भी शामिल किया गया। जिसके बाद हार्दिक ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिसकी खोज भारतीय टीम भी लम्बे समय से कर रही थी।

लेकिन हार्दिक ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में मुंबई से हटकर पहली बार गुजरात की टीम में जानें का फैसला किया। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने 2022 मेगा नीलामी से पहले हार्दिक को मुंबई द्वारा रिलीज किए जाने के बाद गुजरात का कप्तान बनाया था।

गुजरात को दिलाई थी आईपीएल ट्रॉफी

हार्दिक पंड्या ने 7 महीने की चोट से वापसी के बाद शुरुआती वर्ष में ही अपनी टीम को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाई। वह 2023 आईपीएल सीज़न में भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब पहुंच गए थे। लेकिन फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए।

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए हार्दिक पंड्या ने 92 मैचों में 27.33 की औसत और 153.91 की स्ट्राइक रेट से 1476 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके साथ ही गेंद के साथ भी उन्होंने 42 विकेट हासिल किये हैं।

गुजरात टाइटंस के लिए, वह समान रूप से सफल रहे। उन्होंने 31 मैचों में 37.86 की औसत और 133.49 की स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए। गेंद के साथ भी उन्होंने 11 विकेट झटके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button