खेल-खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए हुआ भारत की टी-20, वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, विराट-रोहित को टी-20 और वनडे से आराम

बीसीसीआई ने गुरुवार को 10 दिसंबर से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रारूप दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। केएल राहुल वनडे टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि सूर्यकुमार यादव चोटिल हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में टी-20 टीम का नेतृत्व करेंगे।

रोहित शर्मा टेस्ट टीम का नेतृत्व करने के लिए विराट कोहली के साथ वापसी करेंगे। टीम की घोषणा से पहले वनडे और टी-20 प्रारूप में रोहित शर्मा और विराट कोहली की उपलब्धता पर संदेह था। विराट और रोहित दोनों पिछले साल टी-20 विश्व कप के बाद से टी20 टीम से बाहर हैं।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के सफेद गेंद के भविष्य पर भी सवाल उठ रहे थे। लेकिन खबरें आ रही हैं कि बीसीसीआई टी-20 विश्व कप 2024 तक रोहित को टी-20 कप्तान के रूप में रखने का इच्छुक है।

लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से रोहित ने आराम मांगा है। भारतीय टीम 10 दिसंबर से एक महीने के लंबे दौरे में 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट खेलने के लिए तैयार है।

भारत का दक्षिण अफ्रीकी दौरे का शेड्यूल

  • पहला टी-20
    10 दिसंबर, डरबन
  • दूसरा टी-20
    12 दिसंबर, गक़ेबरहा
  • तीसरा टी-20
    14 दिसंबर, जोहान्सबर्ग
  • पहला वनडे
    17 दिसंबर, जोहान्सबर्ग
  • दूसरा वनडे
    19 दिसंबर, गक़ेबरहा
  • तीसरा वनडे
    21 दिसंबर, पार्ल
  • पहला टेस्ट
    26 से 30 दिसंबर, सेंचुरियन
  • दूसरा टेस्ट
    3 से 7 जनवरी 2024, केप टाउन

भारत की वनडे टीम

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर

भारत की टी-20 टीम

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर

भारत की टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रित बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button