खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

हेनरिक क्लासन का इंटरनेशनल संन्यास

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। क्लासन ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैसले की जानकारी दी और लिखा कि अब वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा।

Also read this: जोकोविच की 100वीं जीत, नडाल के बाद रचा इतिहास

पिछले साल ही क्लासन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, और अब उन्होंने सीमित ओवरों के फॉर्मेट से भी विदाई ले ली है। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते थे और खास तौर पर T20 लीग्स में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। माना जा रहा है कि अब वे दुनियाभर की टी20 लीग्स में खेलना जारी रख सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button